Advertisement

नहर में नहाते समय डूबे युवक की 9 घंटे बाद मिली लाश

 

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के मरहट नहर पुलिया के पास मंगलवार के दिन नदी में नहाते समय डूब कर लापता होने वाले युवक की लाश गोताखोरों ने 9 घंटे बाद बरामद किया है। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मालूम हो कि शाहगंज तहसील और खुटहन विकास खंड के अंतर्गत ताजूपुर गांव निवासी राजन गौतम उम्र 20 वर्ष जो राधेश्याम गौतम का पुत्र है। राजन गूंगा और बहरा भी बताया गया है। मंगलवार के दिन राजन मरहट नहर में नहाने के लिए गया और नहाते समय पानी का बहाव तेज होने के कारण डूबकर लापता हो गया था। घटना की जानकारी जब युवक के परिजनों और बाकि ग्रामिणों को हुई तो वह नहर का पानी बंद कर युवक को खोजने की की मांग करते हुए सड़क को जाम कर दिया। लगातार खोजबीन के बाद गोताखोरों ने डूबकर लापता होने वाले युवक की लाश को 9 घंटे में बरामद कर लिया।

Amanki Shaan News