दानिश हसन
जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के मुफ्तीगंज में स्थ्ति सड़क पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति का पैर कुचलकर अलग हो गया है। बाइक सवार व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में बाइक पर बैठी व्यक्ति की पत्नी भी घायल हो गई है।
गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान ईश्वर प्रसाद मौर्य उम्र 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय पन्नालाल मौर्य थाना जलालपुर बताई गई है। ईश्वर प्रसाद मौर्य अपनी पत्नी सुनीता मौर्य उम्र 36 के साथ बुधवार के दिन किसी रिश्तेदार के यहां जा रहें थें। जब वे मुफ्तीगंज बाजार पहुंचें तो दूसरी तरफ से आ रही ट्रक की चपेट में आ गयें।
ट्रक के कुचलने से ईश्वर प्रसाद का पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर निकल गया और वो अचेत होकर वहीं बेहोश हो गयें। चीखकर पुकार सुनने के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से दोनों पति और पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने इश्वर प्रसाद की हालत को गंभीर बताते हुए उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उनकी पत्नी सुनीता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।













