Advertisement

सीएमओ ने सीएचसी शाहगंज का किया औचक निरीक्षण

 

जौनपुर। जिले के शाहगंज क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ ने अचानक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। सीएमओ गंगा राम गौतम निरीक्षण के दौरान अस्पताल में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद पाए गयें।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने वार्ड, ओपीडी और दवा कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लिया उसके बाद मरीजों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया। उसके बाद सीएमओ ने समय पर इलाज व जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए साफ-सफाई और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर दिया। सीएमओ ने लापरवाही मिलने पर सख्त  कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

Amanki Shaan News