Advertisement

सांप के कांटने से मासूम की मौत

 

जौनपुर। जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव में मंगलवार के दिन सांप के कांटने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे की मौत के बाद परिजनों और गांव भर में शोक की लहर दौड़ गई है।

सांप के कांटते ही बच्चे के शोर मचाने पर वहां पहुंचें परिजनों ने पहले लाठी डंडे से सांप को मारकर बच्चे का बचाव किया उसके बाद उसे आनन फानन में इलाज के लिए बदलापुर सीएचसी को लेकर रवाना हो गयें। बताया गया है कि सीएचसी में एंटी वेनम उपलब्ध न होने के कारण बच्चे की जान चली गई।

इस मामले को लेकर लोगों ने स्वास्थ्य विभाग पर भी सवाल खड़े कियें हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से बृजेश पाठक से भी शिकायत की है। इस बरसात के मौसम में सांपों का निकलना आम हो गया है। बिलों से निकलें सांप लोगों के घर के किसी कोने में या मढहे में अपना डेरा डालकर बैठ जाते हैं। इस बरसात में लोगों को समान रखे हुई जगहों को अच्छे से देखकर समाना उठाना चाहिए और सावधानी बरतना चाहिए।

Amanki Shaan News