जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरी करौर बाजार में बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर से घायल युवक की वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान मोलनापुर गांव निवासी 26 वर्षीय विकास गौंड के रूप में हुई है।
मामला कुछ इस प्रकार का है। उक्त गांव निवासी विकास गौंड बीते बुधवार की शाम किसी काम को लेकर बाजार गयें हुए थें कि उसी दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गयें। शोरगुल सुनकर आसपास लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
जब परिजन युवक को लेकर वाराणसी के लिए जा रहें थें तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गुरूवार के दिन युवक की लाश जब उसके घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की असमय मौत होने से गांव भर में भी शोक की लहर दौड़ गई। मौत की खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिल्हाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।










