जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के भूपतपट्टी में शनिवार की दोपहर लग्ज़री कार से निकले चोरों के गिरोह ने मंदिर का घंटा कटर से काट कर फरार हो गयें। चोरी की घटना विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे कार से सवार होकर दो चोर मुंह में गमछा बांधकर शिव पार्वती मंदिर के अंदर घुसें और कटर से मंदिर का घंटा काटने के बाद उसे लेकर फरार हो गयें। फिल्हाल इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।












