जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के काजीकोट में स्थ्ति सड़क किनारे सोमवार की सुबह एक नवजात बच्ची की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। खबर लिखे जाने तक बच्ची के लाश की पहचान नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह सड़क के किनारे से गुजर रहे लोगों की नजर जब बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने जाकर देखा बच्ची मृत अवस्था में पड़ी हुई दिखाई दी। अज्ञात बच्ची की लाश मिलने की जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ददरा बाईपास के पास बच्ची की लाश मिलने की जानकारी प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी। फिल्हाल पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फोटेज़ खंगालने में लग गई है। बच्ची की मौत किस प्रकार हुई यह चर्चा का विषय बनी हुई है।












