जौनपुर। जिले में दीपक विश्वकर्मा हत्याकांड को लेकर विश्वकर्मा समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया है। प्रदर्शकारियों ने हत्यारों को फांसी देने, SIT जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
खुटहन क्षेत्र के मुजक्कीपुर निवासी दीपक विश्वकर्मा की खेत में लाश मिलने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और इस मामले को लेकर विश्वकर्मा समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले की SIT जांच कराने की मांग करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा और मृतक की पत्नी को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की भी मांग की गई।










