जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मछली गांव में सोमवार की रात सोते समय सांप के काटने से 18 वर्षीया छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसी गांव निवासी बिरेंद्र गौतम की 18 वर्षीया पुत्री आंचल गौतम बीएम प्रथम की छात्रा है। सोमवार की रात खाना खाने के बाद जब आंचल सो रही थी कि उसी दौरान कहीं से आए सांप ने उसे कांट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए आनन फानन में सीएचसी ले गयें जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौत की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस छात्रा की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।











