जौनपुर। जिले में मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के खुन्दनपुर गांव में बसुही नदी पर पुल न बनने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने “पुल नहीं तो वोट नहीं” का नारा लगाते हुए सांसद और विधायक के आश्वासनों के बावजूद समस्या जस की तस रहने का आरोप लगाया।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल नहीं होने से उन्हें 8–10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है और नदी पार करने के दौरान तीन मौतों का दावा किया गया है। ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर बसुही नदी पर 6 पिलर बनवाए, लेकिन इसके बाद भी पुल का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें विकास के आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर पक्का पुल चाहिए।












