Advertisement

विवाहिता ने लगाया दहेज में रूपये न मिलने पर मारने पीटने का आरोप

 

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरौनी पूरब पट्टी गांव में विवाहिता ने दहेज को लेकर पति समेत ससुराल के अन्य लोगों गाली गलौज देते हुए मारने पीटने का आरोप लगाया है।

इस मामले को लेकर विवाहिता महिला आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पति, सास, ननद, देवर समेत छह ससुराल वालों ने दहेज में एक लाख रुपये न मिलने पर पहले उसे गाली गलौज दी और उसके बाद विरोध करने पर लाठी डंडों से मारने पीटने लगें। महिला का यह भी आरोप है कि वह लोग उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। फिल्हाल पीड़िता की शिकायत के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Amanki Shaan News