Advertisement

15 अक्टूबर तक होगी छात्रवृत्ति आवेदन का संशोधन

 

जौनपुर। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त अनुदानित एवं मान्यता प्राप्त मदरसों, विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सत्र 2026-27 की राज्य सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं के संबंध में संशोधित समय-सारणी की जानकारी दी है।

पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति के नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। संबंधित शिक्षण संस्थानों को आवेदन का सत्यापन 20 अक्टूबर 2026 तक पूरा करना होगा।

वहीं, नवीन छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि संबंधित संस्थानों द्वारा आवेदन का सत्यापन 26 अक्टूबर 2026 तक किया जाना है। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू है।

अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र छात्र-छात्राएं राज्य सरकार की छात्रवृत्ति वेबसाइट scholarships.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं संबंधित मदरसे या विद्यालय में नियमित रूप से अध्ययनरत हों।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने सभी प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य एवं प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार छात्रवृत्ति से संबंधित सभी प्रक्रियाएं समय से पूरी कराई जाएं, ताकि पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।

Amanki Shaan News