जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थ्ति शाही पुल से सोमवार की देर रात एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी है। अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है। युवक की पहचान केराकत तहसील क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर निवासी मोहम्मद उमैर पुत्र मोहम्मद शमशाद के रूप में हुई है।
युवक सोमवार की देर रात करीब 2 बजे शाही पुल पर पहुंचा और शाही पुल से कूदने से पहले बोला कि मुझे माफ करना उसके बाद उसने गोमती नदी में छलांग लगा दी। हालांकि युवक के नदी में कूदने का सही कारण पता नहीं चल सका है। फिल्हाल घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।













