जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र हीरापुर मचहटी गांव में रविवार की सुबह करीब 11 बजे पुरानी रंजिश को लेकर मनबढो ने घर में घुसकर महिला की लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी है।
घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी गांव निवासी कविता देवी पत्नी रामाशंकर कन्नौजिया गांव के ही रहने वाले फैसल पुत्र जावेद व अन्य लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मनबढो ने घर में अकेला पाकर वहां आएं और जमीन पर पटकर लात घूसों से पिटाई करने लगें।
आरोप है कि दबंगों ने महिला की बेटी के साथ भी मारपीट की उसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में महिला ने चंदवक थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है। फिल्हाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।













