जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के खरचलपुर गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष के दौरान महिला समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। घटना शुक्रवार रात लगभग 8 बजे की है एक खेत में भैंस चली जाने को लेकर दो पक्षों में चली लाठी में एक पक्ष से कुमारी गोल्डी 21 वर्ष पुत्री नन्हेंलाल निषाद और सरिता देवी पत्नी प्रवीण कुमार घायल हो गई। दूसरे पक्ष से गुलाबी देवी 35 वर्ष पत्नी घनश्याम निषाद कुमारी रिंकी 24 वर्ष और रिकज 18 वर्ष घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने जिला चिकित्सालय भेज कर उपचार कराया। पुलिस ने दोनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।