किशोरियों एवं महिलाओं में हाइजिन किट का वितरण

0 82

 

जौनपुर। सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति सिंगरामऊ द्वारा गौरी शंकर मंदिर के प्रांगण में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में हाईजिन किट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमे लगभग 100 किशोरियों एवं महिलाओं को हाइजिन किट वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मनोज वत्स एवं विशिष्ट अतिथि कोषाध्यक्ष डॉ संदीप पाण्डेय थें। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना से किया गया। जिसे कंचन ने प्रस्तुत किया।

डॉ मनोज वत्स ने संस्था एवं संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह के द्वारा विभिन्न क्षेत्रो में किये जा रहें। कार्यो की प्रशंसा की। उन्होंने रेड क्रॉस के कार्यो पर विशेष रूप से प्रकाश डाला जिसमें प्रमुख रूप से मानवता की सेवा करना, कमजोर लोगों के जीवन को बेहतर बनाना, आपदा प्रबंधन, क्षमता निर्माण, स्थिरता और गरिमा के आयाम को जोड़ते हुए इन उदेश्यों के बारे में बताया।

संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने बताया की इंडियन रेड क्रॉस सोसाईटी उत्तर प्रदेश लखनऊ के सहयोग से दो महीने पहले प्राथमिक चिकित्सा से सबंधित 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया जिसमे 30 लोगो ने भाग लिया था। डॉ श्रुति पाण्डेय ने किशोरियों एवं महिलाओं को हाइजिन स्वछता सबंधित बिन्दुओं पर ध्यान देने की सलाह दी। जिससे बहुत सारी बिमारियों से बचा जा सके। इस मौके पर डॉ श्रुति पाण्डेय, मुंबई से पधारे समाजसेवी राजकुमार, प्रशांत दुबे (रेड क्रॉस के सदस्य) डॉ मुन्ना पाण्डेय, रीतिका सिंह, सौम्या सिंह, विनय तिवारी, लालमणि मिश्रा आदि उपस्थित रहें। संचालन डॉ अजय तिवारी ने किया। समिति की संचालिका डॉ० अंजू सिंह के द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत और आभार प्रकट किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.