राहगीर व बरातियों से मारपीट करने वाले चार गिरफ्तार

दानिश हसन.. 7460878100

0 361

 

जौनपुर। सुरेरी पुलिस टीम ने एक 315 बोर का एक अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस के साथ चार को गिरफ्तार करने का दावा किया है। थानाध्यक्ष सुरेरी प्रियंका सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक जय प्रकाश दूबे मय हमराह उप निरीक्षक रामाशीष यादव, हेड कांस्टेबल हसमत अली, हेड कांस्टेबल रमेश सिंह, कांस्टेबल विकाश कुमार व कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार ने राहगीर व बरातियों से मारपीट करने वाले चार युवकों को शुक्रवार समय करीब 12.45 बजे जगदीशपुर सरकारी स्कूल के पास थाना सुरेरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तारी व बारमदगी के आधार पर चारों के खिलाफ 7 सीएलए एक्ट व 3/25 आयुद्ध अधिनियम पंजीकृत कर कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस जानकारी के मुताबिक ये चारों आने जाने वाले राहगीरों व बरातियों से मारपीट किया। सुरेरी पुलिस ने इन चारो को ​दबोच राहगीरों में फैली दहशत को खत्म कर दिया है अब राहगीर बिना किसी खौफ के आ जा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.