छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार

0 195

 

जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस टीम ने छेङखानी करने वाले एक अंकुश विश्वकर्मा नामक युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे मय उपनिरीक्षक गोपाल तिवारी व कांस्टेबल बृजेश कुमार ने रविवार के दिन समय करीब 12.30 बजे पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक नामजद युवक अंकुश विश्वकर्मा पुत्र भोलानाथ विश्वकर्मा निवासी परियावां थाना लाइनबाजार उम्र करीब 20 वर्ष को कुङवा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पकड़े गए युवक को न्यायालय भेज दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.