20 साल का रिकार्ड तोड सपा से सांसद बने बाबू सिंह कुशवाहा

20 साल पहले पारस नाथ यादव बने थे सपा से सांसद

0 574

 

तामीर हसन शीबू

जौनपुर।इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा के कृपाशंकर सिंह को हराकर जीत हासिल की। इस सीट पर सपा ने 20 साल बाद जीत हासिल की है। जौनपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा के कृपाशंकर सिंह को 99335 वोट से हराया बाबू सिंह कुशवाहा को कुल 509130 वोट मिले, वहीं भाजपा के कृपाशंकर सिंह को 409795 मत प्राप्त हुए। 32 राउंड में मतगणना हुई। वहीं बसपा प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद श्याम सिंह यादव को कुल 157137 वोट ही मिल सके। सीट पर इस बार के चुनाव में कड़ी टक्कर देखने को मिली। भाजपा ने कृपाशंकर सिंह को प्रत्याशी बनाया था जबकि इंडिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी के बाबू सिंह कुशवाहा और पूर्व सांसद रहे श्याम सिंह यादव बसपा प्रत्याशी थे। कांटे की टक्कर सिर्फ भाजपा और सपा में देखी गई। मतगणना की शुरुआत से ही सपा लड़ाई में आगे चल रही थी। सुबह सातवें-आठवें चरण की मतगणना में भाजपा की बढ़त देखने को मिली। इसके बाद फिर सपा बढ़त हासिल करती रही अंतिम चक्र की मतगणना तक शाम चार बजे तक परिणाम साफ हो गए थे। देर शाम परिणाम घोषित हुए और जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सपा के बाबू सिंह कुशवाहा को जीत का प्रमाण पत्र दिया जिले की दो लोकसभा सीटों जौनपुर और मछलीशहर में छठवें चरण में 25 मई को मतदान हुआ। जौनपुर लोकसभा सीट पर कुल 1977237 मतदाता थे। इनमें से 1099233 ने ही मतदान किया। इनमें 545622 पुरुष मतदाता, 553396 महिला मतदाता शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.