वरिष्ठ पत्रकार के श्वसुर का निधन

0 67

 

जौनपुर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार हिम्मत बहादुर सिंह के श्वसुर सत्य नारायण सिंह 82 वर्ष का शुक्रवार की रात अचानक तबियत बिगड़ने से निधन हो गया। वह नेफेड द्वारा संचालित बिहार प्रदेश के बक्सर जिले के नवानगर व्यापार मंडल के चेयरमैन थे। लगभग 44 वर्षों तक उन्होंने समाज की सेवा की। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बक्सर के एक घाट पर हुआ। उनके बड़े पुत्र आलोक सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकार साथियों ने भी दुख जताया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.