100 साल पुराना पीपल के पेड़ का एक हिस्सा गिरा, तीन पोल भी गिरे

0 34

 

जौनपुर। मछलीशहर स्थानीय नगर के जंघई चौराहे पर सौ वर्ष से अधिक पुराने पीपल का पेड़ का एक हिस्सा बुधवार सुबह सड़क पर गिर पड़ा। उक्त पीपल का पेड़ लगभग दो वर्ष से जर्जर हो चुका था। किंतु अभी उसकी बड़ी डालियां हरी भरी बनीं हुई है। बुधवार सुबह नौ बजे बड़े पीपल के एक मोटी डाली धीरे धीरे लटकते हुए जंघई चौराहे के निकट गिर पड़ी। पेड़ की डालियों का कुछ हिस्सा वकील जायसवाल और नन्हे जायसवाल के मकान पर गिरा। किंतु नन्हे के अनुसार पेड़ की डाली हटाने के बाद ही नुकसान की जानकारी हो पाएगी। इसके अलावा जंघई चौराहे से गुजरने वाले तीन विद्युत पोल पूरी तरह से सड़क पर झुक गया। विभाग द्वारा तुरंत सप्लाई बंद होने से कोई घटना नहीं हुई। विद्युत विभाग तारो को निकाल पोल को सही करने में जुट गया। वही वन विभाग और अगल बगल के लोग डाली की कटाई में जुट गए है। लगभग 6 घंटे बाद मछलीशहर जंघई मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ। और तीन घंटे बाद विद्युत सप्लाई शुरू हो सकी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.