जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर ‘जनसंख्या समाधान फाउण्डेशन’ ने दिया धरना

जनसांख्यिकीय असन्तुलन के समाधान के लिये प्रधानमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

0 241

जौनपुर। ‘जनसंख्या समाधान फाउण्डेशन’ के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में गुरूवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया जहां जनसंख्या विस्फोट एवं जनसांख्यिकीय असंतुलन जैसी भीषण समस्या से उत्पन्न हो रहे सम्भावित गृह युद्ध के खतरे को रोकने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा। धरने में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बताया कि अन्धाधुन्ध संतानोत्पत्ति करने की प्रवृत्ति पर ‘जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर अंकुश लगाने में एक-एक पल की देरी भारत और भारतीय संस्कृति के लिए पूर्व की भांति ही विघटनकारी साबित हो सकती है।

 

एक वर्ग विशेष द्वारा रणनीति के तहत जान—बूझकर बढ़ाई जा रही जनसंख्या और सनातन समाज की युवा पीढ़ी में एक बच्चे तक सीमित रहने की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण देश के अनेक भागों में 6 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों में जनसंख्या का संतुलन उस वर्ग विशेष के पक्ष में झुकता दिखने लगा है। भारत जनसंख्या में धार्मिक असंतुलन के कारण हुए विघटन के दंश का प्रत्यक्ष भुक्तभोगी है परन्तु पूर्व की सरकारों की विभाजन के तुरन्त बाद से जारी तुष्टिकरण की नीति के चलते अब फिर से वैसी ही परिस्थितियां निर्मित होती दिखाई दे रही है।

 

कार्यकर्ताओं ने आगे बताया कि विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच जनसंख्या का अनुपात वर्तमान अनुपात के अनुसार बनाए रखने के उद्देश्य से ‘जनसंख्या नियंत्रण कानून” बनाने की माँग को लेकर ‘जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन द्वारा विगत लगभग 11 वर्षों से हजारों छोटी-बड़ी सभाएं, धरना-प्रदर्शन, सांसद संवाद कार्यक्रम, राष्ट्रपति सहित महत्वपूर्ण लोगों से भेंट आदि के रूप में राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं संगठन के मुख्य संरक्षक डा. इन्द्रेश कुमार, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित 125 सांसदों का समर्थन प्राप्त है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि ‘जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने हेतु समय रहते आवश्यक कदम न उठाए जाने की स्थिति में निकट भविष्य में विधायक एवं सांसदों सहित महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधियों के घेराव की योजना पर भी संगठन में विचार चल रहा है।

 

इस अवसर पर रामप्रीत मिश्र फलाहारी महाराज प्रदेश संरक्षक, अरविन्द गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय पाण्डेय, कुंवर दूबे जिला उपाध्यक्ष, अभिषेक सिंह, प्रदीप मिश्रा, अरविन्द मिश्र, शुधांशू मिश्रा, बालकृष्ण साहू, विशाल मौर्या, सुशांत गुप्ता, चन्दन गुप्ता, जितेन्द्र सिंह चौहान, कृष्ण कुमार उपाध्याय, आजाद शुक्ला, संजय शुक्ला, चंचल गुप्ता, विष्णु गुप्ता, मनीष गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। धरना की अध्यक्षता फलाहारी महाराज एवं संचालन अरविन्द मिश्रा ने किया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.