दबंग और अपराधियों से पुलिस भी सुरक्षित नहीं

0 107

 

 

पुलिस पर हुआ हमला दो जवान घायल

तामीर हसन शीबू 

जौनपुर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अरगुपुर कला गांव में झगड़े की सूचना पर गई पीआरबी के जवानों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि गांव के समर बहादुर सिंह ने शनिवार रात्रि लगभग 8:00 बजे पीआरबी 112 पर सूचना दिया कि कुछ लोग उनके यहां मारपीट पर आमादा है।सूचना पर दो पहिया वाहन के पीआरबी जवान कांस्टेबल विनोद कुमार होमगार्ड साथी के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी करना चाहा इस समय कुछ लोगों ने दोनों जवानों पर हमला कर दिया। स्थानीय हमलावरों के हमले से घायल दोनों जवानों ने घटना की सूचना शाहगंज पुलिस को दिया। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक शाहगंज मनोज कुमार सिंह सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए।थाने की पुलिस को देखते ही हमलावर वहां से नौ दो ग्यारह हो गए। घायल कांस्टेबल विनोद कुमार होमगार्ड जवान को थाने लाकर दोनों का चिकित्सकीय परीक्षण व उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज भेजकर कराया गया है।

पुलिस हमलावरों की तलाश बड़ी ही सर गर्मी से कर रही है। जनपद में इस समय पुलिस पर हमले की यह दूसरी घटना प्रकाश में आई है जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस टीम के उपर हमले की यह दूसरी घटना है।इसके पहले 13 जुलाई को थाना पंवारा क्षेत्र स्थित ग्राम बनकट में रात के ही समय मारपीट की एक घटना में मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस टीम पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था उस समय पुलिस प्रमुख ने कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया था। पहली घटना में क्या कार्रवाई हुई इसका तो खुलासा नहीं हुआ तब तक दूसरी घटना शाहगंज में घटित होते ही अब कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। क्या दबंग और अपराधियों से पुलिस भी सुरक्षित नहीं है

Leave A Reply

Your email address will not be published.