शराब पिला कर महिला रेप करने वाला रेपिस्ट लेखपाल गिरफ्तार

जाति-निवास प्रमाण पत्र बनवाने पहुंची महिला को काम पर रखने का दिया था झांसा

0 63

 

अमन की शान
हरदोई। लेखपाल ने जाति-निवास प्रमाण पत्र बनवाने पहुंची महिला को काम पर रखने का झांसा दिया। उसने महिला को अपने इतना करीब पहुंच गया कि उसे शराब पिलाई और फिर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने केस दर्ज कर रेपिस्ट लेखपाल को गिरफ्तार कर सारे मामले की जांच शुरु कर दी।
बताया गया है कि मझिला थाने के एक गांव की रहने वाली दलित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि आरोपी लेखपाल बंशराज निषाद उसके गांव में तैनात हैं।

जाति-निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वह उसके पास पहुंची। लेखपाल ने उसे अपने कमरें पर खाना बनाने और बर्तन साफ करने के लिए काम देने का झांसा दिया। महिला का कहना है कि काम-धंधे की लालच में वह लेखपाल के झांसे में आ गई। लेखपाल ने उसे अपने कमरे पर बुलाया, जहां उसे शराब पिलाई,फिर उसके साथ रेप किया।

महिला का कहना है कि आरोपी लेखपाल पहले भी उसके साथ शराब पिलाकर कई बार रेप कर चुका है। पुलिस ने दी गई तहरीर पर लेखपाल के खिलाफ रेप का केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ शाहाबाद राजदेव मिश्रा ने बताया कि आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.