धोखाधड़ी के मामले में दो गिरफ्तार

0 53

 

जौनपुर। मड़ियाहूँ पुलिस ने धोखाधडी के आरोप में शुक्रवार की रात दो नामजद लोगाों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उप निरीक्षक महेन्द्र यादव मय पुलिस टीम ने धोखाधड़ी के आरोप में नामजद संजय कुमार सिंह पुत्र दूसरा बचाऊ लाल पुत्र कन्हैया लाल निवासी ग्राम तिलिया पोस्ट हिनौता थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र को शुक्रवार की रात करीब समय 8.25 पर मुखबिर की खास सूचना पर बहद ग्राम कस्बा मडियाहूं भगत सिंह तिराहे से गिरफ्तारी कर कार्यवाही की है। फिल्हाल पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी ले रही रही है।

मालूम हो कि संजय और बचाउ साथ मिलकर बेईमानी व षणयन्त्र करके बैक को हानि पहुचाने की नियत से बैक के पैसो का अमानत मे खयानत करना। उक्त घटना के बावत प्राप्त तहरीरी सूचना पर थाना मड़ियाहूँ बनाम पंकज पाण्डेय आदि तीन नफर पंजीकृत किया। विवेचना के क्रम में संजय कुमार सिंह पुत्र बन्धुलाल निवासी धरमदेवा, पोस्ट छतहां थाना पड़री मिर्जापुर दूसरा बचाऊ लाल पुत्र कन्हैया लाल निवासी ग्राम तिलिया पोस्ट हिनौता थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.