आज रात से 20 अगस्त की सुबह तक भारत में दिखेगा पहला ब्लू मून

0 72

 

आइएएनएस। भारत में सोमवार को ब्ल्यू सुपरमून दिखेगा। यह वर्ष 2024 का पहला सुपरमून होगा। भारत में यह 19 अगस्त की रात और 20 अगस्त की सुबह तक दिखेगा। ‘सुपरमून’ शब्द खगोलशास्त्री रिचर्ड नोले ने 1979 में किया था।

सामान्य चंद्रमा की तुलना में सुपरमून लगभग 30 प्रतिशत से अधिक चमकीला होता है और 14 प्रतिशत बड़ा दिखाई देता है। यह 19 अगस्त को दोपहर 2:26 बजे ईडीटी पर उदय होगा। भारत में ये 19 अगस्त की रात से 20 अगस्त की सुबह तक देखा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.