बदलापुर रेपकांड के बाद कोल्हापुर में 10 साल के बच्ची से रेप के बाद हत्या

0 100

 

मुंबई महाराष्ट्र के बदलापुर के बाद अब कोल्हापुर में रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। कोल्हापुर में सगे मामा ने अपनी 10 साल की भतीजी से रेप के बाद हत्या कर खेत में फेंक दिया। लोग इससे पहले बदलापुर में 3 साल की दो बच्चियों के साथ रेप घटना को लेकर आक्रोशित थें कि कोल्हापुर मामले को लेकर भी लोग शिंदे सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इस कांड ने महाराष्ट्र को शर्मसार कर दिया। ताजा मामला कोल्हापुर जिले का है। यहां एक साथ 10 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची का शव एक खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बच्ची के साथ दरिंदगी की ये घटना कोल्हापुर जिले के राम नगर इलाके की है। मासूम बच्ची बुधवार दोपहर से लापता थी। बच्ची के परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इस पर परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली और उसकी तलाश में जुट गई। हालांकि रात में बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया।

इसी बीच गुरुवार सुबह उसका शव घर से कुछ दूर पर स्थित एक खेत में पड़ा मिला। गांव के लोगों ने जब बच्ची के शव को देखा तो बच्ची के परिजनों को सूचना दी। वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि बच्ची के मामा ने रेप के बाद बच्ची की हत्या की कर दी। वहीं जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी मामा दिनेश शाह को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.