Advertisement

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 57495 मामलें हुए निस्तारित

जौनपुर। जनपद में प्रशासनिक न्यायमूर्ति नीरज तिवारी, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व सुशील कुमार शशि, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर की अध्यक्षता एवं रणजीत कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /विशेष न्यायाधीश एस0सी0/एस0टी0 एक्ट/नोडल अधिकारी लोक अदालत, जौनपुर व सुशील कुमार सिंह, सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर की देखरेख में जनपद न्यायालय परिसर जौनपुर में दिनांक 09.05.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति नीरज तिवारी, उच्च न्यायालय इलाहाबाद व जनपद न्यायाधीश जौनपुर द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया तथा उनके द्वारा अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण हेतु सर्व सम्बन्धित को प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर सैमुअल पाल एन0, जिलाधिकारी, जौनपुर, कुवर अनुपम सिंह, पुलिस अधीक्षक, जौनपुर, प्रीति श्रीवास्तव ।।, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, पीठासीन अधिकारी एम0ए0सी0टी0 मनोज कुमार अग्रवाल, समस्त अपर जनपद न्यायाधीशगण तथा समस्त सिविल व फौजदारी न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लम्बित 6591 एवं राजस्व न्यायालयों तथा प्रशासन के अन्य विभागों में प्रीलिटिगेशन वाद के कुल 50904 मामलें निस्तारित हुए तथा समझौता राशि कुल रू0 128905563 रुपये की गई।

​पारिवारिक न्यायालयो द्वारा 55 मुकदमों को निस्तारित किया गया जिसमें पीड़ि़ता को मु0 3781000 रूपये की समझौता राशि प्रदान करायी गयी।

​इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी एम0ए0सी0टी0 द्वारा क्षतिपूर्ति के 42 मुकदमें लगाये गये जिनमें से 29 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल रू0 33430000 रुपये की धनराशि क्षतिपूर्ति याचीगण को दिलायी गयी।

न्यायालय अपर जिला जज चतुर्थ जौनपुर द्वारा विद्युत वसूली के 563 वादों का निस्तारण किया गया।

​विभिन्न न्यायालयों द्वारा 5193 शमनीय फौजदारी वादों को निस्तारित किया गया जिनमें रू0 367680 का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। एन0 आई0 एक्ट के 02 मामलों का निस्तारण किया गया तथा अन्य प्रकार के 686 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें समझौता राशि रू0 346547 दिलाया गया।

सिविल न्यायालयों द्वारा कुल 64 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें उत्तराधिकार के मामलों में मु0 6054034 रूपये का प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।

​प्री-लिटिगेशन स्तर पर वैवाहिक विवाद के 01 मामलों का निस्तारण किया गया तथा राजस्व न्यायालयों फौजदारी के 2087 वादों, राजस्व के 715 वाद एवं अन्य प्रकार के 47207 व नगर पालिका द्वारा जलकर से सम्बन्धित 110 वादों का निस्तारण किया गया।

बैंक/फाइनेंस कम्पनी एवं बी0एस0एन0एल0 आदि के रिकवरी से सम्बन्धित 784 प्री-लिटिगेशन वाद निस्तारित किये गये तथा जिसमें मु0 82883190 रुपये का समझौता किया गया।

इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 57495 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें कुल रू0 128905563 रुपये की धनराशि पर समझौता किया गया।

इस दौरान लोक अदालत के अवसर पर विभिन्न श्रम कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र श्रमिकों एवं उनके परिजनों को हितलाभ/चेक, दिव्यांग विभाग अंतर्गत उपकरण वितरण तथा उद्योग विभाग अंतर्गत उपकरण किए गए वितरित

इस अवसर पर मातृत्व, शिशु एवं बालिका हित लाभ योजना, कन्या विवाह सहायता योजना तथा मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना के अंतर्गत कुल 05 लाभार्थियों को रु. 5,34,982 की सहायता राशि प्रदान की गई।

मातृत्व, शिशु एवं बालिका हित लाभ योजना के अंतर्गत दो लाभार्थियों क्रमशः नेहा निवासी सिरकोनी को रु0 83,982 एवं घनश्याम निवासी सिरकोनी को रु0 56,000 की सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत दो लाभार्थियों निर्मला निवासी जलालपुर और दुर्गावती निवासी शाहगंज को रु. 85,000-रु. 85,000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन ।

इसके साथ ही लोक अदालत में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के द्वारा कुल 11 लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत 05 दिव्यांगजनों सूरज निषाद, बृजेश गुप्ता, अभिषेक पाल, बृजेश, सुजल यादव को व्हीलचेयर तथा 06 लाभार्थियों आदर्श, सजीवन लाल, शिवम गौड़, आदर्श मौर्य, आकाश मौर्य, और विशाल कुमार को स्मार्ट केन वितरित की गये।

राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, जौनपुर द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को संबंधित ट्रेडों के उपकरण वितरित किए गए।

इस अवसर पर आँचल को कुम्हार ट्रेड, सुनील कुमार को राजमिस्त्री ट्रेड, राधा गुप्ता को ब्यूटीशियन ट्रेड, रेखा देवी को दर्जी ट्रेड तथा अर्जुन सिंह को ओडीओपी ऊनी दरी योजना में चयनित किए जाने के उपरांत आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए।

Amanki Shaan News