Advertisement

वृद्ध का हाथ बांध नदी में फेंककर की बेरहमी से हत्या

पत्रकार इशरत हुसैन 

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के नावपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर वृद्ध की नदी में डुबोकर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि उक्त गांव निवासी बंगाली निषाद उम्र 62 वर्ष बुधवार की शाम लगभग पांच बजे बाजार से सब्जी लेकर घर की तरफ वापस लौट रहा था। उसी समय गांव के कुछ लोग उसे रास्ते में मिल गये। परिवार वालों का कहना है कि बंगाली निषाद को जबरदस्ती पकड़ कर ले गए और उसका हाथ बांध कर नांव से गहरे पानी में ले जाकर फेंक दिया जिससे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई । दूसरी तरफ घर के लोग उसे इधर उधर ढूंढ रहे थे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। कहीं से जब पता चला तो इसकी जानकारी कोतवाली केराकत पुलिस को दिया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ।

पकड़े गए आरोपियों के निशानदेही पर नांव से गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूरी पर जाकर लाश को गहरे पानी से निकल गया। जिस समय लाश को गहरे पानी से बाहर निकाला गया उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। पुलिस ने घटना से संबंधित कुछ लोगों को हिरासत में लेकर और तगड़े में पूछताछ शुरू कर दिया है। लाश को पानी से बाहर निकालते ही यह बात पूरी तरह साफ हो गई की बंगाली निषाद की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय जहां गर्म है वहीं पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद में हत्याओं का दौर थम नहीं रहा है जिसे लेकर जनपद में भर और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Amanki Shaan News