Advertisement

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

 

जौनपुर। जिले में सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बोधी पट्टी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतक विवाहिता के पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विवाहिता पूनम यादव का मायका महाराजगंज थाना क्षेत्र के राजपुर रुखसार में है। पूनम की शादी करीब चार महीने पहले सिंगरामऊ क्षेत्र के बोधी पट्टी निवासी राकेश यादव से हुई थी। विवाहिता के भाई चंचल ने ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही मेरी बहन के पति व ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया करते थें। मृतका के भाई ने आगे बताया कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी बहन का दुपट्टे से गला घोंटकर मार दिया।

मंगलवार की शाम मौत की जानकारी मिलने पर मायके वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मौर्य ने गुरुवार की सुबह बताया कि मृतक विवाहिता के भाई की शिकायत पर उसके पति राकेश, जेठ साहब लाल, जेठानी धनराजी और अनीता के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। फिल्हाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Amanki Shaan News