जौनपुर। जिले में सिकरारा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा शुरुआर पट्टी गांव में प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका पर एक मासूम बच्चे को बुरी तरह मारने पीटने का आरोप लगा है। पूरा मामला कुछ इस प्रकार का है।
पट्टी गांव निवासी सरोज प्रजापति का 7 वर्षीय पुत्र प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र बताया गया है। इस मामले को लेकर बच्चे के पिता सरोज प्रजापति ने आरोप लगाते हुए बताया कि विद्यालय की शिक्षिका सुनीता कनोजिया खेलने पर बच्चे को बुरी तरह पीटा जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने विडियों के माध्यम से बच्चे के शरीर पर आई चोटों को भी दिखाया है।













