Advertisement

दुकानदार को थप्पड़ मारते हुए सिपाही की विडियों वायरल

 

जौनपुर। जिले में मछलीशहर थाने के सिपाही का एक दुकानदार को थप्पड़ मारने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बीते मंगलवार की रात का बताया जा रहा है। इसी क्षेत्र के चुंगी चौराहे पर स्थ्ति चंचल पान शॉप नाम की दुकान है।

दुकादार रोज की भाति अपनी दुकान पर बैठा हुआ था कि उसी दौरान दो सिपाही वहां पहुंचें और किसी बात को लेकर दोनों सिपाही में से एक ने उस दुकारदार को थप्पड़ जड़ दिया। दुकानदार को थप्पड़ मारने के बाद दोनों वहां से चलें गयें। हालांकि थप्पड़ मारने का साफ कारण पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद आस पास के दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त हो गया जिसके बाद उन्होंने थप्पड़ मारने वाले सिपाही के खिलाफ कारवाई की मांग की है। फिल्हाल इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। सरेआम दुकानदार के साथ गुंडागर्दी करते हुए थप्पड़ मारने वाले सिपाहियों की करतूत चर्चा का विषय बनी हुई है।

Amanki Shaan News