Advertisement

वाराणसी में अमर जौहरी ने किया सोनार समाज का शक्ति प्रदर्शन

वाराणसी। काशी की धरती पर रविवार को इतिहास रचा गया। जब धर्म, संस्कृति और परंपरा की नगरी में हजारों सोनार एक मंच पर एकत्र हुए तो लगा जैसे पूरा काशी सोनमयी हो गया हो। चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में आयोजित सोनार महा समागम में सोनार समाज की एकजुटता का ऐसा विराट प्रदर्शन देखने को मिला, जिसकी कल्पना पहले किसी ने नहीं की थी।

सुबह 11 बजे से शुरू हुआ सोनार महा समागम का कार्यक्रम देखने को मिला। काशी के चौकाघाट से सोनार समाज ने राजनीतिक हिस्सेदारी की हुंकार भरी और उसी दौरान अति महत्वपूर्ण निर्णय लिए गयें। 35 जिलों के प्रतिनिधियों सहित हजारों की संख्या में सोनारों की मौजूदगी में एकता और अधिकार मुख्य एजेंडा बन गया।

सोनार महा समागम में खुलकर राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा हुई और समाज ने अपनी ताकत दिखाते हुए प्रदेश में स्वर्ण कला बोर्ड की मांग की गई। वाराणसी सोनार समाज की एकता और राजनीतिक चेतना का महा संगम बन गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में स्वर्णकार बंधु हुए शामिल हुए। इस अवसर पर अमर जौहरी ने सोनार समाज का शक्ति प्रदर्शन किया।

Amanki Shaan News