Advertisement

रेलवे पटरी पर मिली अज्ञात महिला की लाश

 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के देवलासपुर गांव में स्थ्ति रेलवे पटरी पर एक अज्ञात महिला की शुक्रवार की रात लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की क्षत-विक्षत अवस्था में लाश मिलने की जानकारी ​पर पहुंची रेलवे पुलिस ने अज्ञात महिला की लाश की पहचान कराने का काफी प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। फिल्हाल पुलिस महिला की पहचान कराने व जांच में जुट गई है।

Amanki Shaan News