जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदूपुर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस के अनुसार भूपेंद्र पटेल नामक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद में अपनी मां और बहन पर किसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक आरोपी भूपेंद्र पटेल को हिरासत में ले लिया गया है तथा घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधिक्षक ने बताया कि थाना नेवढ़िया अंतर्गत ग्राम सैदूपुर में सूचना प्राप्त हुई थी कि भूपेंद्र पटेल नामक व्यक्ति द्वारा पारिवारिक विवाद में अपनी मां तथा बहन को किसी धारदार वस्तु से चोट पहुंचाकर घायल कर दिया गया है। इलाज हेतु दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान चिकित्सकों द्वारा दोनो घायलों को मृत घोषित कर दिया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी को हिरासत में लिया गया है तथा घटना में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद किया गया है। तथा इस पूरे प्रकरण में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।












