Advertisement

शिक्षक पर लगा सातवीं कक्षा की छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोप

दानिश हसन

जौनपुर। जिले में सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में स्थ्ति कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक पर कक्षा सातवीं की छात्र से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

इसी क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा सात की छात्रा के पिता ने शिक्षक पर आरोप लगाते हुए बताया कि रोज के भाति मेरी पुत्री विद्यालय में पढने के लिए गई हुई थी। आरोप है कि शिक्षक ने क्लासरूम में छात्रा के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दिया। विद्यालय से घर लौटने के बाद छात्रा ने सारी बातें अपने परिजनों को बताई। दूसरी तरफ इस मामले को लेकर प्रधानाध्यापक ने आरोपों को झूठा बता दिया। आरोपी शिक्षक फरार बताया जा रहा है। फिल्हाल पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक की तलाश में जुट गई है।

Amanki Shaan News