जौनपुर। जिले में शाहगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में गुरूवार की रात एक मकान से लाखों रूपये के आभूषण की चोरी से हड़कंप मच गया है। बीते गुरूवार की रात अज्ञात चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे और बक्से में रखे आभूषण को छत पर ले जाकर तोड़ने के बाद उसमें रखा करीब 4 लाख रूपये का आभूषण लेकर फरार हो गयें। शुक्रवार की सुबह जब परिजनों ने टूटा बक्सा देखा तो उनके होश ही उड़ गयें। चोरी के बाद आस पास के लोगों की भी अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई। फिल्हाल घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।











