Advertisement

हनुमान घाट पर मंत्री गिरीश चंद यादव ने चलाया स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई पहल

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जनपद के हनुमान घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद यादव ने सहभागिता की।

इस दौरान मंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर जनपद के निर्माण के लिए स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और सुव्यवस्थित समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर जौनपुर के निर्माण के लिए स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता और जनभागीदारी को निरंतर बढ़ावा देना आवश्यक है।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन., मुख्य राजस्व अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Amanki Shaan News