जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला चाचकपुर में स्थ्ति रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना मंगलवार की रात लगभग 10 बजे की है।
चचाकपुर मोहल्ला निवासी अजीत कुमार यादव उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अमेरिका यादव रेलवे ट्रैक पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसके सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी और खून लगातार बह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही राजकिय रेलवे पुलिस और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गयें। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह चर्चा चल रही है। चर्चा है कि अजीत शराब पीने के कारण वह रेलवे ट्रैक पर चला गया जिसके चलते वह ट्रेन की चपेट में आ गया है। फिल्हाल मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा।









