जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नारायणडिह गांव के पास मंगलवार की रात सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से दुकानदार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान इसी गांव निवासी 70 वर्षीय जसीर अहमद मंसूरी के रूप में हुई है।
जसीर अहमद की दुकान प्रयागराज मार्ग पर सार्वजनिक इंटर कॉलेज के पास है। जब वे दुकान से निकल कर सड़क पार कर रहें थें कि उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से जसीर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ें। घटना के बाद आसपास के जुटे लोगों ने उन्हें आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थय केंद्र ले गयें जहां इलाज के कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष गजानंद चौबे ने बताया कि लाश पंचनामा कराकर परिजनों को सौप दिया गया है और वाहन चालक के खिलाफ कारवाई की जा रही है।










