जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर में स्थ्ति इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रहे होमगॉर्ड की भर्ती की दौड़ में दो युवक दोड़ लगाते समय बेहोश हो गयें। मंगलवार सुबह से ही दौड़ लगाने की प्रतिक्रिया के लिए होमगॉर्ड में भर्ती युवाओं की लाइन लग गई।
इस दौड में राहुल पांडेय 25 वर्ष पुत्र राजेश कुमार पांडेय निवासी पहाड़पुर कला थाना करंडा जनपद गाजीपुर और शिवम तिवारी 23 वर्ष पुत्र राजेश तिवारी निवासी सखापुर थाना मरदाह जनपद गाजीपुर टोली के साथ पांच किलो मीटर दौड़ के लिए जैसे ही दौड़े कुछ ही दूर जाते जाते यह दोनों युवक अचेत होकर गिर पड़ें। दोनों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां इन्होंने बताया कि दौड़ का समय सुबह 8 बजे दिया गया था लेकिन दौड़़ लगभग 12 बजे कराई गई। फिल्हाल जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों के ठीक हो जाने के बाद उनकी छुट्टी कर दी है।











