जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के शिक्षक पर कक्षा पांच की छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। गुरु और शिष्या का रिश्ता शर्मसार करने वाली यह घटना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कनकपुर का बताया जा रहा है। छेड़खानी के बाद घर पहुंची छात्रा ने सारी बातें अपने परिजनों को बताया जिसके बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। फिल्हाल परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक विकास यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।











