Advertisement

परिस्थितियों में नाबालिग छात्रा की मौत

 

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के उदपुर घाटमपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिग छात्रा की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसी गांव निवासी 16 वर्षीय छात्रा शिवानी हाईस्कूल की छात्रा बताई जा रही है। इस मामले को लेकर परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि स्कूल जाते समय गांव का ही रहने वाला दीपक उसे अक्सर छेड़ा करता था। फिल्हाल पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि नाबालिग छात्रा की मौत का सही कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्रा की मौत का कारण पता सकेगा। छात्रा की मौत के बाद परिजनों व गांव के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Amanki Shaan News