जौनपुर। थानागद्दी, आध्यात्मिकता ही मानव एकता को मजबूती दे सकती है तथा मानव को मानव के निकट लाकर आपसी प्रेम और सौहार्द का वातावरण बना सकी है। इसी मन्तव्य से सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के आशीर्वाद से 13 सितंबर दिन रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन ब्रांच – थाना गद्दी, में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसका समय प्रातः 10:00 से 2:00 बजे तक है। इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के लिए जनपद के 43 ब्रांचो से श्रद्धालु भक्त पूरे जोश एवं उत्साह से रक्तदान करेंगे।
इस रक्तदान शिविर में रक्त संग्रहित करने हेतु जिला अस्पताल (सदर) के प्रशिक्षित डाक्टर एवं टीम सम्मिलित होंगी। यह जानकारी जौनपुर जोन के जोनल इंचार्ज अमरनाथ विश्वकर्मा ने देते हुए बताया कि सर्वविदित ही है कि युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी समाज कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। प्रत्येक भक्त के जीवन को वास्तविक रूप में एक व्यावहारिक दिशा प्रदान की जिसके लिए मानवता उनकी सदैव ही ऋणी रहेगी।
निश्चित रूप में लोक कल्याण हेतु चलाया जा रहा यह अभियान निरंकारी सतगुरु की प्रदत्त सिखलाइयो को दर्शाते हुए एक दिव्य संदेश प्रेषित कर रहा है जिससे हर प्राणी प्रेरणा प्राप्त कर अपने जीवन को कृतार्थ कर रहा है।












