Advertisement

दो दिनों से लापता अधेड़ की धान के खेत में मिली लाश

 

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के साधीरनगंज बाजार के पास स्थ्ति धान के खेत में दो दिन से लापता हुए अधेड़ की शनिवार की सुबह लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान इसी क्षेत्र के सपही गांव निवासी 56 वर्षीय लल्लन गौतम के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार लल्लन गौतम बीते गुरूवार को अपने घर से सामान खरीदने के लिए साइकिल से साधीरनगंज बाजार गए हुए थें। जब देर रात वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी हर जगह खोजबीन शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद बाजार में उनकी साइकिल और चप्पल मिली लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

इस मामले को लेकर लल्लन गौतम के बेटे विजय गौतम ने शाम को रामपुर थाने पहुंचकर पिता की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। दो दिन बाद यानी शनिवार की सुबह किसी व्यक्ति ने साधीरनगंज बाजार में स्थित धान के खेत में पानी के बीच लल्लन गौतम की लाश को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। लाश मिलने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिल्हाल पुलिस इस मामले की जांच जुट गई है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा। लापता व्यक्ति की मौत से परिजनों व आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Amanki Shaan News