Advertisement

ट्रेन से गिरकर घायल अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

 

जौनपुर। मुफ्तीगंज रेवले स्टेशन के निकट ट्रेन से गिरकर घायल मिले अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है। घटना बुधवार शाम लगभग 7 बजे की है। रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है वह खून से लतपथ अवस्था अचेत मिला।

स्थानीय लोगों ने एक 108 एम्बुलेंस बुलाकर उसे उपचार के लिए मु्फ्तीगंज स्वाथ्य केंद्र भेज दिया। स्वाथ्य केंद्र के चिकित्सकों ने बिगड़ती हालत देखकर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर उपचार के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

जिस समय यह घटना घटित हुई थी उस समय गौराबादशाहपुर के उप निरीक्षक राज कुमार सिंह को उसके पास से जौनपुर से केराकत तक टिकट तथा सुरती सुपारी आदि मिला था। पुलिस ने पहचान कराने की नियत से लाश को लाश घर में रख दिया है। पुलिस द्वारा जारी किया गया फोटो भी प्रकाशित किया जा रहा है। पुलिस आशंका जता रही है कि जौनपुर से गाजीपुर जाने वाली पैसेंजर से ही गिरकर मौत हुई है। फिल्हाल पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

Amanki Shaan News