Advertisement

महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में किया गया जागरूक

 

जौनपुर। शक्ति मोबाइल टीम द्वारा अंबेडकर तिराहे पर महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्रित कर उनकी सुरक्षा हेतु सशक्त बनाने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई तथा उनसे उनकी समस्या पूछी गई तो उनके द्वारा कुशलता व्यक्त की गई। इस मौके पर महिला उप निरीक्षक पुष्पा देवी, महिला आरक्षी आरती पांडे, महिला आरक्षी अंशु गुप्ता हेड, कांस्टेबल शिव बदन, राम सेवक यादव आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहें।

Amanki Shaan News