Advertisement

8 दिनों से लापता वृद्ध की गेस्ट हाउस में मिली लाश

 

 

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव में शुक्रवार की सुबह 8 दिनों से लापता वृद्ध की उनके घर के ही गेस्ट हाउस में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है।

मृतक की पहचान इसी गांव निवासी 70 वर्षीय विनोद सिंह के रूप में हुई है। इस मामले को लेकर चोरी के दौरान मारपीट में वृद्ध की हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के अनुसार विनोद सिंह सवारी गाड़ी पर खलासी का काम करते थें। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थें। मृतक के पुत्र अतुल सिंह लखनऊ में परिवार के साथ रहते हैं।

अतुल के अनुसा बीते 11 सितंबर की रात से ही उनके पिता के लापता होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद उनकी तलाश की जा रही थी। पिता के लापता होने की खबर पर 18 सितंबर को अतुल लखनऊ से अपने घर आएं हुए थें। अतुल को जब घर के अंदर तेज दुर्गंध महसूस हुई तो उन्होंने सफाई करवाना शुरू कर दिया। सफाई के दौरान गेस्ट रूप में उनके पिता विनोद की सड़ी हुई लाश मिलने से होश ही उड़ गयें। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। आशंका जताई जा रही है कि चोरी के दौरान उनकी हत्या की गई है। जानाकरी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Amanki Shaan News