Advertisement

पति व ससुराल वालों पर लगा दहेज के लिए मारपीट कर सिर मुंडवाने का आरोप 

 

जौनपुर। जिले में बक्शा थाना क्षेत्र के बर्रपट्टी गांव दहेज को लेकर एक हैरान कर देने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। इसी गांव निवासी एक महिला ने पति समेत ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए मारने पीटने के बाद सिर मुंडवाने का आरोप लगाया है।

महिला ने आरोप​ लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोगों उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थें। आगे महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब इतने से मन नहीं भरा तो पति व ससुराल के अन्य लोगों ने दहेज के लिए पहले उसे मारा पीटा और उसके बाद जबरन सिर मुंडवा दिया। फिल्हाल इस संबंध पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दहेज लोभियों की इस शर्मनाक करतूत को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा है कि समाज में कुछ दहेज लो​भी ऐसे भी हैं जो दहेज के ऐसी हरकत करने पर उतारू हो जाते हैं कि वह किसी भी हद तक गुजर जाते हैं।

Amanki Shaan News