*पत्रकार-दानिश इकबाल*
जौनपुर। अनुरक्षण माह एवं आगामी दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अहियापुर पर जर्जर विद्युत पोल बदलने तथा तारों के आसपास पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 22 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान अहियापुर उपकेंद्र से जुड़े पुरानी बाजार, वर्ल्ड बैंक, कोतवाली और टाउन-2 फीडर प्रभावित रहेंगे। इसके चलते मंडी नसीब खां, मीरमास्ट, खासनपुर, उर्दू बाजार, पुरानी बाजार, लाल दरवाजा, रसूलाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
उपखंड अधिकारी जितेंद्र कुमार एवं अवर अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि आगामी त्योहारों में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुरक्षण कार्य कराया जा रहा है।
कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से जरूरत के अनुसार बिजली बीच-बीच में भी बंद की जा सकती है। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जलापूर्ति समेत अन्य जरूरी कार्य बिजली कटौती से पहले निपटा लें, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।













